उदयपुरवाटीगुढ़ागोरजीझुंझुनूताजा खबर

किशोरपुरा गांव की सबसे वृद्ध महिला चीपली देवी सैनी का 106 वर्ष की आयु में निधन

रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167

150 लोगों का कुनबा 8 बेटे, 28 पोते पड़ पोते अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

गुढ़ागौड़जी। किशोरपुरा गांव की सबसे वृद्ध महिला चीपली देवी का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। चिपली देवी के अपने पीछे लगभग 150 लोगो का भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी हैं। चिपली देवी के 8 बेटे हैं जिनमे से बड़े बेटे गोरुराम की आयु 75, छोटू राम की आयु 72 वर्ष व बनवारी की आयु 69 वर्ष है। चीपली देवी के पति डेडाराम सैनी की वर्षो पहले मृत्यु हो चुकी थी। गत 3 दिन पहले अचानक बीमार की खबर मिलने पर आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने उनके घर पहुँच कर उनकी सुध जानी व उनसे आशीर्वाद लिया था। चीपली देवी पिछ्ले दिनों अचानक लकवा की शिकार हो गयी थी। गत दिनों चीपली देवी को गांव की सबसे वृद्ध मतदाता महिला होने के कारण मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा उनको प्रमाण पत्र भी दिया गया था। चीपली देवी के लंबे जीवन का राज यह था कि उन्होंने खेत खलियानों में हमेशा परिश्रम किया, शुद घर का देशी भोजन लिया। चीपली देवी का मंगलवार रात्री में निधन हो गया था जिनका बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!