उदयपुरवाटीगुढ़ागोरजीझुंझुनूताजा खबर

शहीद नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगड़िया की अंत्येष्टि में उमड़े हजारों लोग नम आंखों से दी अंतिम विदाई

रिपोर्ट विकास कनवा – 8104481167

बारिश के बीच 8 साल के बेटे कृश ने दी मुखाग्नि

वीरांगना व मासूम बच्चों को बिलखते देख हर किसी की आंखें हुई नम

झुंझुनू। जिले की गुढ़ा गोड़जी तहसील के ग्राम पंचायत गुढा बावनी के शहीद नायब रिसालदार सुमेर सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 8 साल के बेटे कुछ ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखों में पानी भर आया।

शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बारिश के बावजूद भी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व शहीद की पार्थिव देह जब शहीद के घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सुमन देवी तथा माता जानकी देवी बेसुध हो गई।

15 वर्ष की बेटी भावना का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गुढ़ा गोड़जी से बगड़ियों की ढाणी तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। शहीद सुमेर सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा, सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी,

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, आदिवासी अनुसूचित जनजाति समाज के नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, पूर्व प्रधान भगवानाराम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सरपंच बजरंग लाल खेदड़, विकास गिल, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष मूलचंद खरींटा, बमला सरपंच जयपाल, विकास कालावत, पूर्व सरपंच रामअवतार धीवां, किशोरपुरा सरपंच मोहनलाल सैनी, एसडीएम रामसिंह राजावत, तहसीलदार सुभाष स्वामी, गुढ़ा थानाधिकारी बंशीधर वर्मा, उदयपुरवाटी थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!