सीकर में आज ईद उल अजहा का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्तमान में धारा 144 के लागू होने के चलते इस बार ईद की सामूहिक नमाज नहीं हुई। गली- मोहल्लों में ही मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की नमाज अदा की। सीकर की ईदगाह मस्जिद में आज नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की गई। इस दौरान एडीएम धारा सिंह मीणा, एडिशनल एसपी रामचंद्र मूंड, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। ईद के त्यौहार के चलते आज ईदगाह मस्जिद के पास गलियों की बैरिकेडिंग की गई। साथ ही शहर में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।
नगर परिषद सभापति जीवण खां ने बताया कि ईद उल अजहा का यह त्यौहार सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। सभापति ने कहा कि कोई भी त्यौहार हो होली हो या दिवाली, ईद या फिर बकरीद। सीकर के हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं। पूर्व वजह से हमें जो संस्कार मिले हैं। उनसे सभी के बीच आपसी भाईचारा बना हुआ है। यह भाईचारा भविष्य में भी कायम रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि भारत देश में हर त्यौहार भाईचारे और समरसता का प्रतीक होता है। सीकर में भी बिल्कुल ऐसा ही है। यहां के सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर सीकर के विकास में चार चांद लगाएंगे।
एडीएम धारा सिंह मीणा ने कहा कि पूरे जिले में आज ईद उल अजहा का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रशासन ने त्यौहार के सफल आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीकर जिला मुख्यालय पर भी नगर परिषद समेत तमाम विभाग अपने-अपने कार्यों की व्यवस्था को संभाले हुए हैं।