उदयपुरवाटीगुढ़ागोरजीचिकित्साझुंझुनूताजा खबर

वन कर्मियों ने किया अनिश्चित कार्य बहिष्कार 15 सूत्री मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर – विकास कनवा8104481167

उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती इंद्रपुरा में क्षेत्रीय वन रेंज में सोमवार को झुंझुनू वनकर्मचारी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रेंज परिसर में 15 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वनकर्मी जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन तक क्षेत्रीय रेंज में अनिश्चितकालीन समय के लिए कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहेंगे

उसके बाद जिला स्तर पर सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिले पर प्रदर्शन किया जाएगा।जब तक सरकार 15 सूत्री मांगे नहीं मानती है।तब तक अनिश्चित समय तक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान उदयपुरवाटी वन रेंज क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने भी वन कर्मियों को अपना समर्थन दिया। वन कर्मियों के साथ दरी पर बैठकर उनकी मांगों को बाजू बताया।इस दौरान क्षेत्रीय वन रेंज परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी वनकर्मी संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह फॉरेस्ट लीलाधर वनपाल अजय कुमार राजकुमार वनरक्षक रणधीर राजकुमार सरोज मीणा विनोद कुमार नरेंद्र योगेश चौधरी चौधरी सतीश सुरेश भाई रामकिशन मीणा मुकुंद मुंड सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!