पवन आलड़िया बने पहल एक अभिनव प्रयास संस्था के कोषाध्यक्ष
रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी में पहल एक अभिनव प्रयास संस्था की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता क्यामसर निवासी व्याख्याता पवन कुमार आलडिया को पहल एक अभिनव प्रयास के निर्देशक राकेश देवठिया ने पवन कुमार आलडिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान संस्था के निर्देशक राकेश देवरिया ने बताया कि आलडिया ने सामाजिक हित मैं बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है बच्चों को शिक्षा के लिए मोटिवेट कर आगे बढ़ाने का काम करते हैं। शिक्षा का क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं। पहल एक अभिनव संस्था के द्वारा विभिन्न चिकित्सा शिविरों का काफी बार संचालन भी कर चुके हैं। वर्तमान में पवन कुमार आलडिया एससी एसटी ओबीसी अधिकारी कर्मचारी महासंघ झुंझुनू जिलाध्यक्ष के पद पर भी हैं। पहले अभिनव प्रयास संस्था द्वारा झुंझुनू जिले में समय समय पर चिकित्सा शिविर रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आर्थिक रूप से बेसहारों का सहयोग के दौरान भी काफी सराहनीय सहयोग रहा है। इस दौरान पवन कुमार आलडिया को संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की ओर से कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पवन आलडिया का सोशल मीडिया दूरभाष के माध्यम से बधाई संदेश दिया है जिस पर पवन आलडिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्य को अच्छे से निर्वहन करने का संकल्प लिया है।