उदयपुरवाटीझुंझुनूताजा खबर
जयसिंह शेरावत बने आजाद समाज पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष
रिपोर्ट विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कोट निवासी जयसिंह शेरावत को आजाद समाज पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद प्रदेश अध्यक्ष रामलखन मीणा के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल द्वारा उदयपुरवाटी ब्लॉक में जयसिंह शेरावत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप चंदेल द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर जल्दी कार्यकारिणी का विस्तार करने का विश्वास दिलाया। जयसिंह शेरावत को आजाद समाज पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर शुभचिंतक चाहने वाले लोगों ने दूरभाष पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी।