ग्राम विकास अधिकारियों का एक महीने से धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी. आमजन परेशान
रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी पंचायत समिति परिसर के बाहर पिछले 4 अगस्त से ग्राम विकास अधिकारियों का ब्लॉक स्तरीय वादाखिलाफी आक्रोश आंदोलन जारी ग्राम विकास अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कार्यालय के उच्च अधिकारियों द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को उच्च स्तरीय समझौता किया गया था। समझौते के बाद भी महत्वपूर्ण मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया। जिसके पश्चात ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर पूरे प्रदेश में 6 सूत्री मांगों को लेकर काले कपड़े पहन कर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीण आंचल के आम व्यक्ति को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पिछले 1 महीने से लोगों के कामकाज करवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आम जनता के साथ-साथ सरकारी कामकाज भी ठप पड़े हैं। वही लोग हड़ताल टूटने का इंतजार करें।लेकिन कल झुंझुनू जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारियों का जिला कलेक्टर पर सामूहिक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।इस दौरान 6 सूत्री मांगों को लेकर सभी ग्राम विकास अधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं इस दौरान प्रदर्शन में शामिल ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह,भगवान सहाय कुमावत, अतुल शर्मा ,विजय शर्मा, लालचंद चौहान ,मेना जेफ,उपेंद्र शर्मा ,नरेंद्र व अन्य ग्राम विकास अधिकारियों मौजूद रहे