रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
मलसीसर के हरिपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। जिसमें सुधीर कुलहरि को निर्विरोध अध्यक्ष व तेजपाल सिंह सिहाग को उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले हुए चुनाव में भी सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। वार्ड एक से सुरेंद्र नैण, वार्ड दो से मुकेश मेघवाल, वार्ड 3 से हनुमानसिंह राजपूत, वार्ड 5 से महेंद्र कुमावत, वार्ड 6 से सुशीला कुलहरि, वार्ड 8 से सुभिता मोटसरा, वार्ड 9 से राजवीर राजपूत, वार्ड 10 से देवी सिंह गौड़, वार्ड 12 से तेजपाल सिंह हरिपुरा निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद सुधीर कुलहरि ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।