भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने उदयपुरवाटी में शोक प्रकट किया
रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां बुधवार को उदयपुरवाटी आए। उन्होंने शहर में नई मंडी के निकट भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री यतेंद्र सैनी के यहां शोक प्रकट किया। सैनी के पिता रिटायर्ड कमिश्नर जगदीश प्रसाद सैनी का चार दिन पहले निधन हो गया था। पार्टी पदाधिकारियों ने जिले की सीमा पर उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार पूनियां ने जेपी सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भाजपा नेता यतेंद्र सैनी को ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि यतेंद्र सैनी व सतीश पूनियां 30 साल पहले महाराजा कॉलेज जयपुर व गोखले छात्रावास में साथ-साथ रहे हैं। पूनियां के साथ झुंझुनूं सांसद नरेंद्र खीचड़, उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, भाजपा नेता कमलकांत शर्मा, डॉ. हरिसिंह गोदारा, ख्यालीराम गुर्जर, लक्षमणराम सैनी, रामस्वरूप सैनी, झाबरमल सैनी, पार्षद दिनेश सैनी, राजेंद्र ढेनवाल, भाजपा नगर महामंत्री मदनलाल सैनी धर्मावाला, सुभाष सैनी आदि मौजूद थे। इससे पहले पार्टी के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने जिले की सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष पूनियां का अभिनंदन किया।