लंपी वायरस के दौरान गौसेवा करने वाले गौ सेवकों का किया अभिनंदन
रिपोर्ट विकास कनवा – 8104481167
लक्ष्मणगढ़ 9 अक्टूबर। लंपी बिमारी के दौरान सैकड़ों आवरा, घरेलू व गौशालाओं की गायों की सेवा कर उनका उपचार करने वाले टीम संजय जोशी लक्षमनगढ के आधा दर्जन से अधिक गौ सेवकों का शिव मठ गाडोदा धाम के महंत महावीर जति महाराज के सानिध्य एवं उपखण्ड अधिकारी डॉ कुलराज मीणा के मुख्य आतिथ्य में ऋषिकुल स्कूल में आयोजित जन सम्मेलन में अभिनंदन किया गया। आयोजित समारोह में टीम संजय जोशी लक्षमनगढ ने जहां कामधेनु गौशाला ढोलास को टीन शेड निर्माण के लिए 50 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर टीम के सदस्य गौ सेवक विष्णु शर्मा, आलोक लसाडिया, भानुप्रताप सिंह राजवी, जयप्रकाश शर्मा, शंकर लाल, राजेन्द्र माटोलिया, डॉ.मोहन लाल भोगे, डॉ अशोक का मंचस्थ अतिथियों ने माल्यार्पण,साफा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही लक्षमनगढ की करीब एक दर्जन सामाजिक व सार्वजनिक संस्थाओं की ओर से टीम संजय जोशी लक्षमनगढ का माल्यार्पण, साफा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।आयोजित समारोह में पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पाण्डेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष जोशी, ने आचार्य नटवरलाल जोशी, ऋषिकुल स्कूल की प्राचार्या डॉ रेखा शर्मा, लक्षमनगढ तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, कामधेनु गौशाला ढोलास ढोलास के व्यवस्थापक उम्मेद सिंह शेखावत मंचस्थ अतिथि के रूप मौजूद थे। वक्ताओं ने टीम संजय जोशी व गौसेवकों की ओर से गौवंश की गई सेवाओं की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन कमल गोयनका ने किया। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष सुभाष जोशी, बगडिया स्कूल के सचिव पवन गोयनका शिक्षाविद् मांगीलाल शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, विद्याप्रकाश शर्मा,पालिका में नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, शहर भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन दायमा, रामस्वरूप सोमानी, पार्षद रामावतार पंवार,पूर्व पार्षद सत्यनारायण सैनी, अशोक पुजारी, दिनेश मारोठवाला, पंकज वर्मा, शारीरिक शिक्षक विष्णु शर्मा, मनोज पाण्डेय, विकास मिश्रा, एडवोकेट नटवरलाल जोशी, प्रदीप दाधीच, विनोद पारीक,रवि मुदगल, रामनिवास चेजारा, राजकुमार शर्मा,नाहर सिंह चौहान, प्रकाश पासोरिया,जयेश शर्मा, राजेश शर्मा, इन्दिरा कांत मिश्र,राम जोशी, श्रीमती विमला जोशी, श्रीमती सीमा जोशी, श्रीमती ममता, राजवी, अनु पुजारी,सोनू सोमानी, विनीता चिराणियां, श्रीमती गीता जोशी, श्रीमती सरोज जाजोदिया, ज्योत्स्ना पांडे, कुसुम पुजारी, डिंपल जोशी,स्नेहा जोशी सहित प्रबुद्ध जनों ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।