उदयपुरवाटी

राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर अपहरण करने का मामला दर्ज सरकारी गाड़ी में फार्म हाउस पर ले जाकर जान से मारने की धमकी

विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले राज्य मंत्री और उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले राज्य मंत्री और उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

मंत्री गुढ़ा पर वार्ड पंच को किडनैप करने की FIR:पीड़ित बोला: सरकारी गाड़ी में फार्म हाउस ले गए, जान से मारने की धमकी दी

नीमकाथाना (सीकर)2 घंटे पहले
मंत्री गुढ़ा के खिलाफ सीकर के नीमकाथाना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले राज्य मंत्री और उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

अब उनके खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज करवाने वाला वार्ड पंच है और किडनैपिंग की रिपोर्ट नीमकाथाना (सीकर) में दर्ज कराई गई है।

नीमकाथाना के वार्ड नंबर 31 निवासी दुर्गा सिंह ककराना पंचायत का वार्ड पंच है। थाने में रिपोर्ट देकर उसने आरोप लगाया है कि वह उदयपुरवाटी में भी कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहता है। इसी बात को लेकर मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा उनसे रंजिश रखते हैं।

करीब 15 दिन पहले मंत्री ने फोन कर धमकाया था और कहा- तेरे को राजनीति करना सिखाऊंगा। ऐसे में जब जवाब दिया तो फोन काट दिया।

ड्राइवर और पीए के साथ गाड़ी में डाल ले गए

रिपोर्ट में दुर्गा सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पहले तो फोन किया और उसकी लोकेशन पूछी।

जब कहा कि वह नीमकाथाना है तो इसके आधे घंटे बाद राजेंद्र गुढ़ा अपने ड्राइवर और पीए कृष्ण कुमार के साथ अपनी सरकारी गाड़ी में आए। इसके अलावा एक अन्य लाल रंग की गाड़ी और एक पुलिस की गाड़ी भी थी। गुढ़ा के अलावा करीब 10 लोग और एक महिला विमला कंवर भी उनके साथ थी।

वार्ड पंच ने आरोप लगाया कि गुढ़ा ने कॉलर और गर्दन पकड़ कर मुझे अपनी सरकारी गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद फॉर्म हाउस पर ले जाने लगे।

रास्ते में उन्होंने उदयपुरवाटी थाना अधिकारी को फोन कर कहा कि दुर्गा सिंह को लेकर आया हूं यह मान जाता है तो ठीक, नहीं तो उस पर ऐसा मुकदमा लगाना कि एक 2 साल तक बाहर नहीं आ पाए। यही बात गुढा ने किसी जीतू बन्ना वकील को भी कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!