राजेंद्र गुढ़ा के गांव के नजदीक पौख गांव की पहाड़ी में मिले तीन आरोपी गिरफ्तार को किया हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार
रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के गांव के नजदीक पौख गांव की पहाड़ियों में सीकर के राजू ठेहट के मर्डर के आरोपी छुपे हुए थे। वही झुंझुनू एएसपी डॉ तेजपाल सिंह के साथ डेढ़ सौ से अधिक सीकर झुंझुनू की पुलिस लगातार आरोपियों की सर्च अभियान में लगे हुए थे। आरोपियों ने सराय नदी में अपनी गाड़ी को छोड़कर पौख गांव की पहाड़ियों में जाकर छुप गए। वही स्थानीय लोग व पुलिस को पता लगा तो
आरोपियों के बीच पुलिस के साथ आमने-सामने मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर पोंख गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वही दो आरोपी मोटरसाइकिल लेकर हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब राहत की सांस ली है। वही आधा दर्जन गांव में पुलिस के जवान आरोपियों की पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाया जिसमें 200 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने 15 टीम शामिल थी जिसमें झुंझुनू और सीकर एसपी लीड कर रहे थे। जैसे ही सुबह 9:00 बजे और आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ होते ही आरोपों के पैर में गोली लगी वहीं दो आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर उन्हें सीकर ले जाया गया है।