राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष बने ग्यारसीलाल जिनोलियां
रिपोर्ट विकास कनवा – 8104481167
झुंझुनू जिले की राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें हरलाल सिंह बड़वासी प्रदेश मंत्री के सानिध्य में मुख्य अतिथि पूर्व उप निर्देशक शिक्षा संपतराम बारूपाल चुनाव अधिकारी मंगल चंद गोयल पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में अंबेडकर भवन झुंझुनू में चुनाव संपन्न करवाए गए जिसमें सर्व सहमति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष ग्यारसी लाल जीनोलिया बड़ागांव को निर्वाचित किया गया है।
इस दौरान संरक्षक चुनाव अधिकारी द्वारा जिला मंत्री रामनिवास कल्याण उपाध्यक्ष रामप्रकाश छुछरवाल उपाध्यक्ष बीरबल सिंह दुराणा नरेंद्र कुमार फुलवा कोषाध्यक्ष मदन लाल सिलोलिया को निर्वाचित किया गया है शेष कार्यकारिणी आगामी बैठक में बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में इंद्राज मीणा व्याख्याता शीशपाल रामनिवास गोरा आत्मा राम गंगाराम गोरा नंदलाल वर्मा महिपाल वर्मा नंदलाल फुलवा रामजीलाल फुलवा बाबूलाल सुभाष सेवदा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गोठवाल मंत्री सुभाष सेवदा को माला पहनाकर शॉल उड़ाकर विदाई दी गई। उपस्थित सेवानिवृत्त संगठन में संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई संपत राम बारूपाल ने संगठन के बारे में इसकी महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान अंबेडकर शिक्षा संघ जिला अध्यक्ष ग्यारसीलाल जीनोलिया को शुभचिंतक अन्य लोगों ने दूरभाष पर बधाई दी वही माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।