उदयपुरवाटीगुढ़ागोरजीझुंझुनूताजा खबरराजनीति

भाजपा की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस सरकार को घेरा…. मूलचंद सैनी

रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के दौरान गुरुवार को इंद्रपुरा व जैतपुरा में सभा के दौरान पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सदस्य अरुणा टांक ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर जो अत्याचार हुए हैं वे कांग्रेस सरकार को गर्त में ले जाएंगे प्रदेश की ओर से विशेष तौर पर मनोनीत प्रमुख वक्ता अरुणा टांक ने कहा कि भाजपा को इतना बहुमत मिलेगा की कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कुशासन, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, प्रदेश में हुई बलात्कार की घटनाएं, प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, राजस्थान में बढ़ रही गैंगवार की घटनाएं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार आदि पर बोलते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर
प्रहार किए।सभा में यात्रा के विधान सभा प्रभारी प्रेमसिंह बनवासा, पार्टी के प्रदेश साहित्य निर्माण व प्रचार विभाग के प्रदेश संयोजक कमलेश टांक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, यात्रा संयोजक सतपाल मावलिया, भाजपा नेता यतेंद्र सैनी, डॉ. हरिसिंह गोदारा, प्रभूसिंह बारहट आदि ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं की जानकारी दी।भाजपा नेताओं ने इंद्रपुरा में शहीद सुबेदार देवीसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गिरधारीलाल मेघवाल, रामदेव सामोता जैतपुरा, नरेश बराला, अमरसिंह धींवा, केशराम जाट, पवन भास्कर, विजय सिंह भाटीवाड. राकेश जाखड आदि मौजद थे।इससे बाद माता शाकम्भरी के दर्शन किये व मीडिया से मुखातिब हुई।

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!