उदयपुरवाटी में बारिश के बाद ठंड शुरू लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का लिया सहारा
रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी कस्बे सहित आसपास के इलाके में हुई बारिश के साथ अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिए हैं।वही तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। कल अचानक कस्बे सहित आसपास में हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन के साथ ही वर्तमान में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वही सुबह धुंध व कोहरा भी छाने लगी है। जोरदार बारिश के बाद कस्बे सहित आसपास के इलाके में सर्दी का एहसास शुरू हो गए हैं। बदलते मौसम के चलते
सावधानी नहीं बढ़ती तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। क्यों कि मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे है। बदलते मौसम और गुलाबी ठंड के साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। शुरुआती ठंड के दस्तक से ही लोगों में सर्दी जुकाम का गहरा असर पड़ा है। लोगों को ऐसी मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। खास तौर पर बच्चे बुजुर्गों की सेहत बिगाड़ सकती है।डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी है। आगामी दिनों तक न्यूनतम तापमान गिरावट की संभावना है। इसी के साथ ठंड की चुभन और तेज हो सकती है। नीमकाथाना झुंझुनू जिले से उदयपुरवाटी से विकास कनवा की खास रिपोर्ट