उदयपुरवाटीताजा खबरराजनीति

नगरपालिका BJP से राजेंद्र ढेनवाल बने प्रतिपक्ष नेता

रिपोर्टर – विकास कनवा8104481167

उदयपुरवाटी नगरपालिका में भाजपा से नेता प्रतिपक्ष पार्षद राजेंद्र ढेनवाल को बनाया जाने पर सोमवार को बीजेपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। नगर पालिका नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पत्र सौंपा गया। भाजपा के सभी पार्षदों की एक राय व सर्व सहमति से पार्षद राजेंद्र ढेनवाल को बीजेपी से नगरपालिका मे प्रतिपक्ष नेता नियुक्त किया गया। इस दौरान भाजपा प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र ढेनवाल की ओर से उदयपुरवाटी पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम सैनी का आभार व्यक्त किए।इस दौरान पार्षद सीताराम जांगिड़ पार्षद पिंकी देवी पार्षद अनिल सैनी पार्षद संतोष जांगिड़ पार्षद उमेश कुमावत पार्षद तेजस छिपा पार्षद दिनेश सैनी पार्षद घनश्याम स्वामी पार्षद राजेंद्र ढेनवाल मंडल महामंत्री भाजपा वीरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश सैनी मौजूद रहे।

2003 से बीजेपी में समर्पित

35 वर्षीय राजेंद्र ढेनवाल सन 2003 में भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हुए उसके बाद 2016 में उदयपुरवाटी नगरपालिका मनोनीत पार्षद रहे। इस दौरान पार्टी में प्रवक्ता व जिला कार्यकारिणी में सदस्य के साथ-साथ sc-st समाज के पार्टी में अध्यक्ष रहे। वर्ष 2021 में नगर पालिका में पार्षद बने जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद राजेंद्र ढेनवाल को उदयपुरवाटी नगरपालिका में प्रतिपक्ष नेता के रूप में नियुक्ति पत्र जारी कर प्रतिपक्ष नेता बनाया।

भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में उभरे थे राजेंद्र ढेनवाल

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी नगर पालिका क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 2003 से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे पार्षद राजेंद्र ढेनवाल को नगर पालिका में भाजपा प्रतिपक्ष नेता नियुक्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र में शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेश दूरभाष पर सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पार्षद राजेंद्र बेनीवाल को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने पर भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई पर जश्न मनाया इस दौरान राजेंद्र सिंह को शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेश दिया जा रहा है।

19 साल से पार्टी में कर रहे हैं मजबूती से कार्य

पार्षद राजेंद्र ढेनवाल पिछले19 साल से कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की ओर से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों पर काम कर रहे हैं। पार्टी के दिए गए दिशा-निर्देशों पर काम करने की बतौर आज पार्षद राजेंद्र ढेनवाल को नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता नियुक्त किया गया है

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
error: Content is protected !!