उदयपुरवाटीअपराधताजा खबर

जाली नोटों से डीजल भराने वाले हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार udaipurwati news jhunjhunu

रिपोर्टर – विकास कनवा8104481167

उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती सीकर स्टेट हाईवे पर गोल्याणा के नजदीक विनायक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर शाम को हरियाणा नंबर की कार में जाली नकली नोटों का तेल भराने की फिराक में थे वही पेट्रोल पंप पर तेल भरते समय जाली नोट देते समय पकड़े गए।

हरियाणा के तीन आरोपी। जाली नोटों का मुख्य आरोपी सत्य प्रकाश पुत्र रणवीर जाट ईमलोढा चरखी दादरी हरियाणा का है पुलिस ने 1 दिन का पीसी रिमांड लिया है। वहीं अन्य 2 साथी सतवीर पुत्र श्योराम ब्राह्मण झल्लर हरियाणा सुदेश पुत्र रामेश्वरदयाल ब्राह्मण चरखी दादरी हरियाणा को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी 2 दिन से थाना क्षेत्र में जाली नोट चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर चक्कर लगा रहे थे। सूचना जरिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दो आरोपियों को जेल भेज दिया वहीं एक का एक दिन का पीसी रिमांड लिया गया।।

आरोपियों के कब्जे से 11,400 के जब तक

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 200 के जाली नोट कुल 57 नोट बरामद किए हैं। दिन की राशि 11400 है। जाली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास सभी जाली नोट एक ही क्रम संख्या के थे जिसके चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

थानाधिकारी भंवरलाल ने आरोपी के खिलाफ की लगातार कार्रवाई
उदयपुरवाटी थाना अधिकारी भंवरलाल कुमावत ने थाने पर पद स्थापित होने के साथ ही लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं अब तक थानाधिकारी ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं वहीं लगातार थानाधिकारी की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत की टीम उनके मुखबिर लगातार अपराधिक गतिविधि वैध कारोबार करने वाले संदिग्ध लोगों की निगरानी रखते हुए थानाधिकारी को लगातार सूचना आदान प्रदान करें जिससे पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से क्षेत्र के लोग भी काफी खुश हैं। क्षेत्र में हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार शांति व्यवस्था कायम है।

यह रहे कार्रवाई में शामिल

उदयपुरवाटी उप निरीक्षक रामदेव सिंह सउप निरीक्षक सुरेश कुमार हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल भागीरथ मल कांस्टेबल धर्मपाल कांस्टेबल अशोक कुमार कांस्टेबल दिनेश कुमार कांस्टेबल संतोष कुमार इस दौरान कांस्टेबल धर्मपाल कांस्टेबल अशोक की विशेष भूमिका रही।

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!