रिपोर्टर – विकास कनवा – 8104481167
उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती छापोली बस स्टैंड पर 5 सितंबर को जलदाय विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को आखिर पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसआई सुरेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मारपीट का मुख्य आरोपी राजकुमार कुमावत धर्मपत्नी माया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मुख्य आरोपी के कब्जे से जलदाय विभाग के अधिकारी का मोबाइल व 12000 हजार नगद भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है वहीं अन्य शेष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपी धर्मपत्नी सहित दोनों को जेल भेज दिया है।