उदयपुरवाटी

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना पेयजल आपूर्ति रही बंद

रिपोर्टर – विकास कनवा8104481167

नीमकाथाना जिले के उदयपुरवाटी जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ 5 सितंबर को छापोली बस स्टैंड पर राइजिंग लाइन से अवैध पानी का कनेक्शन हटाने के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें अभी तक मारपीट व जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया जिसके चलते जलदाय विभाग के सभी उदयपुरवाटी ब्लॉक के कर्मचारियों ने शनिवार को पेयजल सप्लाई आपूर्ति बंद कर जलदाय विभाग दफ्तर में दिन भर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा है मारपीट करने वाले आरोपियों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक संपूर्ण रूप से पेजल सप्लाई आपूर्ति बंद के साथ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ थाना अधिकारी सुरेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट मामले में आरोपी मीरा देवी को गिरफ्तार किया है जिसको नवलगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। फिलहाल अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल हुकम सिंह विक्रम सिंह ओम सिंह राजपाल सिंह गुलाब सिंह शंकर लाल शर्मा शंकर सिंह शेखावत आनंद सिंह योगेंद्र सिंह बद्री प्रसाद सैनी महावीर प्रसाद सैनी मूलचंद मूलाराम सैनी पवन शर्मा शंकरलाल शर्मा मनोहर लाल लक्ष्मण राम सैनी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!